Realme X9 Pro होगा रियलमी का नया स्मार्टफोन, डिस्प्ले, बैटरी, स्पेसिफिकेशंस और सबकुछ
Realme X9 Pro एक नया स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने लॉन्च करने वाली है। इस फोन को चीन के एक सोशल मीडिया साइट Weibo पर टीज़ किया गया है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2021 का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। रियलमी कंपनी ने हाल में ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X7 को लॉन्च किया था।

Realme X9 Pro होगा नया स्मार्टफोन
रियलमी कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइए हम इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं। Realme X9 Pro के कुछ संभावित फीचर्स के बारे में बात करें तो इसके बारे में टिप्सटर की मानें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है।
इस फोन का डिस्प्ले और बैटरी
इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने पंच होल कटआउट दिया है, जिसमें कंपनी फ्रंट कैमरा देगी। इस फोन का डिस्प्ले FHD+ डिस्प्ले के साथ आने वाला है। Realme X9 Pro की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होने वाला है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4500 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है।
108 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ चार बैक कैमरों का सेटअप दे सकती है। हालांकि रियलमी कंपनी अपने इस डिवाइस से पहले एक और नया फोन लॉन्च कर सकती है। उस फोन का नाम Realme GT होगा। उस फोन को कंपनी Snapdragon 888 चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








