Home
News

Realme XT की पहली बिक्री आज, 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

रियलमी कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme XT है। यह भारत में लॉन्च होने वाला 64 मेगापिक्सल का पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। आज इस स्मार्टफोन को कंपनी पहली बार फ्लैश सेल में पेश करने जा रही है। अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे से इस फोन की फ्लैश सेल शुरू हो जाएगी।

पहली बिक्री और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल में फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर की जाएगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को आज ही खरीदना चाहते हैं तो आप बिना वक्त गवाएं 12 बजे से कुछ मिनट पहले ही अपना फोन वेरिएंट चुन लें और पेमेंट प्रोसेस को भी पूरा कर लें। उसके बाद जैसे ही BUY NOW का ऑप्शन दिखाई दें उस पर क्लिक कर लें। इससे आप इस स्मार्टफोन को आज ही बुक कर पाएंगे।

Realme XT की पहली फ्लैश सेल पर कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। आज इस स्मार्टफोन को खरीदने पर यूज़र्स को 6 महीने तक के लिए कंप्लीट स्क्रीन रिप्लेसमेंट मुफ्त में मिलेगी। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक बज़ बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो भी आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम और मोबीक्विक से खरीदारी करने पर भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

Realme XT का वेरिएंट और कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है। इनके अलावा इस फोन का सबसे हाई वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है।

64MP के साथ 4 कैमरों का सेटअप

इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया है, जो इस फोन की सबसे खास बात है। इसके अलावा भी इस फोन के बैक साइड में कंपनी ने एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2-2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो और पोर्ट्रेट लेंस भी दिया है। इस तरह से कंपनी ने इस फोन में कुछ 4 कैमरों का सेटअप दिया है, जिसमें एक कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है।

इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले भी दिया है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 712 SoC दिया गया है, जो फोन के तीनों वेरिएंट में आता है।

सॉफ्टवेयर और बैटरी

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Android 9 Pie बेस्ड ColorOS6 स्किन भी दी है। इस स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की एक बैटरी भी दी गई है, जो 20 वॉट के एक VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को आप दो कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस फोन को दो कलर वेरिएंट Pearl White और Pearl Blue में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company has launched a new smartphone in the market. The name of this smartphone is Realme XT. It is the first 64-megapixel smartphone to be launched in India. This smartphone has been launched recently. Today the company is going to introduce this smartphone in flash cell for the first time. From now onwards, the flash cell of this phone will start from 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X