CrowdStrick Outage से प्रभावित हुए लैपटॉप की रिकवरी पर हो रहा तेजी से काम, Microsoft ने रिलीज किया टूल
टेक कंपनी Microsoft ने लेटेस्ट CrowdStrick Outage से प्रभावित हुए विंडोज लैपटॉप और मशीन के रिकवरी प्रोसेस पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने IIT एडमिन की मदद के लिए एक ऑफिशियल रिकवरी टूल रिलीज किया है।
Microsoft का लेटेस्ट टूल एक बूटेबल USB ड्राइव क्रिएट करता है, जिसका इस्तेमाल IIT एडमिन प्रभावित मशीनों को तेजी से ठीक करने में कर सकते है। हालांकि CrowdStrick Outage ने अपने सॉफ्टवेयर को ठीक करने के लिए एक अपडेट जारी किया है, जिसकी वजह से ब्लू स्क्रीन ऑफ डेट एरर आ रहा था। लेकिन इसे मैन्युअली ठीक करने में अभी काफी लंबा समय लग सकता है।

इस बारे में साइबर सिक्योरिटी फर्म CrowdStrick Outage ने रविवार को दिए गए अपने एक बयान में बताया है कि 8.5 Microsoft डिवाइस, जो कि सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़े ग्लोबल टेक आउटेज की वजह से प्रभावित हुए थे, अब ये ठीक तरह से काम कर रहे हैं।
कैसे करेगा Microsoft का नया टूल काम
Microsoft के इस लेटेस्ट टूल के साथ USB के जरिए ड्राइव को बूट करने के लिए प्रीइंस्टॉलेशन एनवायरमेंट में विंडोज पीस/लैपटॉप शुरू करना होगा। इसके बाद यह प्रभावित मशीन की डिस्क को एक्सेस करेगा। ऐसा करने के बाद यह मशीन को ठीक तरह से बूट करने के प्रोसेस में प्रॉब्लमैटिक CrowdStrick फाइल को ऑटोमैटिकली डिलीट कर देगा।
इस तरीके के लिए मशीन पर एडमिन राइट की जरूरत नहीं होगी। टूल विंडोज की लोकल कॉपी को बिना बूट किए गए केवल डिस्क को एक्सेस करता है। इसके पीछे कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से यह प्रोसेस कम मैन्युअल होगा। किसी स्थिति में डिस्क बिटलॉकर एनक्रिप्शन से प्रोटेक्टेड होगी, तो यह टूल बिटलॉकर रिकवरी के लिए प्रॉम्प्ट शो करेगा, इसके बाद यह CrowdStrick अपडेट फिक्स करना शुरू कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications








