Reddit सर्वर क्रैश! मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा प्रभावित, इन यूजर्स को हुई परेशानी
Reddit को बुधवार शाम वैश्विक स्तर पर एक बड़े सर्वर आउटेज का सामना करना पड़ा, जिसके चलते हजारों यूज़र्स अचानक प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में असमर्थ हो गए। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के डेटा के मुताबिक समस्या की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 6:35 बजे के आसपास हुई।
कुछ ही मिनटों में रिपोर्ट्स में तेजी से उछाल आया और साइट पर लगभग 7,000 से अधिक शिकायतें दर्ज हो गईं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा प्रभावित
Downdetector के लाइव डेटा के अनुसार इस आउटेज का सबसे बड़ा प्रभाव Reddit के मोबाइल ऐप पर देखा गया।
- 75% यूज़र्स ने बताया कि ऐप बिल्कुल लोड नहीं हो रहा।
- 21% यूज़र्स को वेबसाइट पर दिक्कत आई।
- 4% यूजर्स लॉगिन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं।
इससे साफ है कि Reddit की ऐप सर्विसेस पर सबसे बड़ा झटका लगा है और मोबाइल यूज़र्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में पूरी तरह असमर्थ रहे।
अमेरिका में सबसे ज्यादा असर
आउटेज का सबसे ज्यादा प्रभाव संयुक्त राज्य अमेरिका में देखने को मिला। Downdetector के मुताबिक, एरर रिपोर्ट्स न्यूयॉर्क, बॉस्टन और शिकागो जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा आईं। इन इलाकों में Reddit की डेस्कटॉप साइट और मोबाइल ऐप दोनों ही ठप रहें और यूजर्स न तो सबरेडिट्स ओपन कर पा रहे थे, न ही पोस्ट्स पर इंटरैक्ट कर पा रहे थे।
अमेरिकी यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी Reddit क्रैश की शिकायतें करना शुरू कर दिया, जिसके चलते #RedditDown तेजी से ट्रेंड करने लगा।
भारत में कोई इम्पैक्ट नहीं
दिलचस्प बात यह है कि Reddit का यह आउटेज भारत में बिल्कुल प्रभावी नहीं दिखाई दिया। भारत के यूज़र्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सामान्य तरीके से कर पा रहे हैं।
Downdetector की इंडिया ग्राफ में भी कोई बड़े स्पाइक नहीं दिखे, जिसका मतलब है कि समस्या पूरी तरह अमेरिका और उसके आसपास के इलाकों तक सीमित रही।
Reddit की तरफ से कोई बयान नहीं
Downdetector डेटा के ताज़ा चार्ट बताते हैं कि शुरुआती घंटे में तेज़ी से बढ़ने वाली रिपोर्ट्स अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं। यानी आउटेज का प्रभाव घटने लगा है।
हालांकि, Reddit की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने न तो समस्या के कारण का खुलासा किया है और न ही यह बताया है कि सर्वर कब पूरी तरह नॉर्मल होंगे।
इस चुप्पी से यूज़र्स की नाराज़गी और भी बढ़ गई है, क्योंकि कई लोग अपने कम्युनिटी अपडेट्स, सबरेडिट चर्चाओं और कंटेंट पब्लिशिंग शेड्यूल से कट गए।
पिछले हफ्ते भी हुई थी परेशानी
यह Reddit आउटेज उस समय आया है जब ठीक एक सप्ताह पहले, 18 नवंबर, को इंटरनेट दुनिया पहले ही एक बड़े ग्लोबल आउटेज से उबर चुकी थी।
उस दौरान Cloudflare के नेटवर्क में आए बड़े ग्लिच ने X (Twitter), ChatGPT, OpenAI, Google Gemini, Perplexity, Uber और Canva जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स को घंटों तक ठप कर दिया था। लाखों यूज़र्स को वेबसाइट्स और ऐप्स लोड नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ा।
Cloudflare ने यह स्वीकार किया था कि उनके सिस्टम में "widespread 500 errors" आए थे, जिसने API और Cloudflare डैशबोर्ड तक को प्रभावित कर दिया था। हालांकि कंपनी ने भी सही कारण बताने से परहेज किया और इसे बाहरी साइबर अटैक की बजाय आंतरिक तकनीकी समस्या बताया।
डिजिटल इकोसिस्टम की स्थिरता पर सवाल
दो बड़े आउटेज लगातार एक हफ्ते के भीतर सामने आने से इंटरनेट की स्थिरता पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती जटिलता और AI-आधारित बैकएंड सिस्टम्स का विस्तार, इन समस्याओं को और जटिल बना रहा है।
Reddit यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी जल्द से जल्द बयान जारी करे और बताएं कि भविष्य में ऐसे आउटेज से कैसे बचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications