गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाएगा REDMAGIC 10 Air! लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स का खुलासा
गेमिंग स्मार्टफोन्स की दुनिया में REDMAGIC 10 Air तहलका मचाने आ रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 16 अप्रैल 2025 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही REDMAGIC ने इसके कुछ शानदार फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है, जो इसे एक प्रीमियम और गेमर-फ्रेंडली डिवाइस बनाते हैं।
REDMAGIC 10 Air को खासतौर पर युवा गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फोन सिर्फ 7.85mm पतला होगा और इसकी बॉडी माइक्रो-आर्क मिडिल फ्रेम के साथ आएगी, जिससे यह हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक रहेगा। वजन की बात करें तो यह 205 ग्राम का होगा, जो एक बड़ी बैटरी वाले फोन के हिसाब से काफी हल्का है।

पावरफुल मिलेगा प्रोसेसर
फोन में मिलेगा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ कंपनी का खुद का RedCore R3 गेमिंग चिप भी होगा। यह चिप पहले RedMagic 10 Pro सीरीज में भी देखा गया था और सुपर-रेजोल्यूशन और सुपर-फ्रेम तकनीक जैसे गेमिंग फीचर्स ऑफर करता है।
इसके अलावा फोन में 6.8 इंच की फुल HD+ BOE OLED डिस्प्ले होगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, यानी गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद रहेगा।
कैमरा सेटअप और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा। डिवाइस में 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
डिवाइस तीन कलर ऑप्शन Shadow Black, Frost Blade White और Flame Orange में आएगा। कंपनी के अनुसार, रेडमैजिक 10 एयर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ना सिर्फ देखने में प्रीमियम लगे, बल्कि लंबे समय तक गेमिंग करने में भी यूजर को थकावट ना हो।
फोन की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह मई या जून 2025 तक ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। अगर आप एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड और स्टाइलिश गेमिंग स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो रेडमैजिक 10 एयर पर नजर रखना बनता है।


Click it and Unblock the Notifications








