Home
News

सिर्फ 10,999 रुपए में Redmi ने लॉन्च किया यह फोन, मिलती हैं 6GB RAM

Xiaomi ने अप्रैल में Redmi 10A को भारत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को लॉन्च के तीन महीने बाद ही देश में Redmi 10A Sport नाम का एक नया वर्जन मिल गया है जिसे आज चोरी-छिपे पेश किया गया है। इस प्रकार यह 10,999 रुपए के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसमें 6GB RAM मिलती हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं शाओमी के इस लेटेस्ट सस्ते फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर।

सिर्फ 10,999 रुपए में Redmi ने लॉन्च किया यह फोन, मिलती हैं 6GB RAM

Redmi 10A के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10A Sport (रेडमी 10ए स्पोर्ट) में Redmi 10A की तुलना में ज्यादा RAM मिलती है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB RAM दी गई है। जबकि ओरिजिनल Redmi 10A 3GB + 32GB और 4GB + 64GB के मेमोरी कॉम्बिनेशन के साथ उपलब्ध है। रेडमी का यह फोन 6.53 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें एक ड्यूड्रॉप नॉच और 1600 x 720 पिक्सल HD+ रिज़ॉल्यूशन मिलता है। स्क्रीन 400 निट्स की ब्राइट, और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करती है।

पावर की बात करें, तो यह फोन Mediatek Helio G25 चिपसेट के साथ आता है और यह Android 11 पर MIUI 12.5 के साथ रन करता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स देखें तो इसमें एक माइक्रोयूएसबी कनेक्टर, डुअल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS और अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन का सपोर्ट मिलता है। फोन में एक सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर, एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 13MP का रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा, एक 3.5mm का हेडफोन जैक, और एक सपोर्टेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट मिलता हैं। रेडमी 10A स्पोर्ट फोन का वजन सिर्फ 194 ग्राम है।

सिर्फ 10,999 रुपए में Redmi ने लॉन्च किया यह फोन, मिलती हैं 6GB RAM

Redmi 10A Sport की भारत में कीमत और उपलब्धता

अगर आप भी शाओमी के इस सस्ते फोन रेडमी 10A स्पोर्ट (Redmi 10A Sport) को खरीदना चाहते हैं, तो यह सिर्फ एक वेरिएंट 6GB + 128GB में उपलब्ध हैं इसकी भारत में कीमत 10,999 हैं। इस फोन को आप चारकोल ब्लैक, सी ब्लू या स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं और Amazon इंडिया या Mi की आधिकारिक वेसबाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi launched Redmi 10A in India in April. The smartphone has got a new version named Redmi 10A Sport in the country just three months after its launch, which has been secretly introduced today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X