Home
News

Redmi 10X Pro 5G: नई सीरीज का सबसे टॉप मॉडल, जानिए इसकी खास खूबियां

शाओमी कंपनी ने बीते दिन यानि कल एक नई फोन सीरीज को लॉन्च किया है। Redmi 10X की सीरीज में कंपनी ने दो 5जी और एक 4जी फोन लॉन्च किया है। इसका पहला फोन Redmi 10X 5G है, जिसके बारे में हमने आपको बता दिया है। इस सीरीज का दूसरा फोन Redmi 10X Pro 5G है, जिसके बारे में हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। इस सीरीज का तीसरा फोन Redmi 10X 4G है, जिसके बारे में हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे।

Redmi 10X Pro 5G: नई सीरीज का सबसे टॉप मॉडल, जानिए इसकी खास खूबियां

Redmi 10X Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में कंपनी ने 6.57 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में भी कंपनी ने 7nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 820 प्रोसेसर दिया है, इसके साथ-साथ माली-जी57 एमसी5 जीपीयू से भी ये फोन लैस है। इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 चलता है।

इस फोन में भी कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।

इन तीनों के अलावा 3x ऑप्टिकल, 5x हाईब्रिड ज़ूम और 30x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट वाला एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है।इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,520 एमएएच की एक बैटरी दी है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में भी कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कनेक्टिविटी के सभी फीचर्स दिए हैं।

इन दोनों फोन की कीमत

Redmi 10X Pro 5G फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 2,399 चीनी युआन यानि करीब 25,400 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2,599 युआन यानि करीब 25,500 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने ब्लू, वॉयलेट और गोल्डन कलर में पेश किया है। इस फोन की बिक्री 5 जून से शुरू हो जाएगा। हालांकि भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company has launched a new phone series in the past. In the series of Redmi 10X, the company has launched two 5G and one 4G phones. Its first phone is Redmi 10X 5G, which we have told you about. The second phone in this series is Redmi 10X Pro 5G, about which we are going to tell you in this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X