Home
News

Redmi 6A की फ्लैश सेल शुरू, आकर्षक ऑफर्स से भरपूर

शाओमी के स्मार्टफोन बाजार में काफी अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं। शाओमी अपने दमदार और किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही शाओमी का Redmi 6A स्मार्टफोन पॉप्युलर स्मार्टफोन है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह टाइम आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि कंपनी एक बार फिर इस स्मार्टफोन बिक्री के लिए उतार रही है। Redmi 6A स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया में 12 बजे दोपहर से खरीजा जा सकता है।

Redmi 6A की फ्लैश सेल शुरू, आकर्षक ऑफर्स से भरपूर

आप Redmi 6A (2GB/16GB वेरिएंट) को 5,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 2जीबी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ओपन सेल में 6,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी इस फोन में नो कॉस्ट EMI के साथ HDFC credit/Debit कार्ड से EMI करवाने पर 5% का डिस्काउंट भी दे रही है। जो काफी फायदेमंद है। बता दें, यह सीरीज रेडमी 5 की अपग्रेडेड सीरीज है, जो काफी अफोर्डेबल है।

डिस्प्ले और स्टोरेज

Redmi 6A भी रेडमी 5A का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है। यह एक स्लिम फोन है जिसे आर्क शेप में डिजाइन किया गया है, जिससे इस फोन को पकड़ने में एक अच्छा ग्रिप मिलता है। इस फोन में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले शामिल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है।

कैमरा सेटअप

आपको बता दें कि इस फोन को एक बजट फोन की रेंज के हिसाब से तैयार किया गया है। इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ 2.2 है। वहीं इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। जबकि इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करके पिक्चर्स को काफी खास बना सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में भी इस फोन में जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत तमाम फीचर्स मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Redmi 6A smartphone is a popular smartphone. If you want to buy this phone then this time is best for you, because the company is once again releasing this smartphone for sale. The Redmi 6A smartphone can be purchased at Amazon India at 12 noon. You can buy Redmi 6A with a price of Rs 5,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X