Home
News

Redmi 6A की 12 बजे से होगी बिक्री, नए स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेस्ट

Xiaomi Redmi 6A आज फ्लैश सेल के लिए ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया पर बेचा जाएगा। रेडमी 6A का 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 5,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। अगर आप HDFC Bank Credit Card या Debit Card से इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

Redmi 6A की 12 बजे से होगी बिक्री, नए स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेस्ट

वहीं इस फोन के दूसरे वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट ओपन सेल में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपए है। Xiaomi Redmi 6A सामान्य मोबाइल यूजर्स के लिए काफी अच्छा है। खासतौर पर जो यूजर्स पहली बार स्मार्टफोन यूज़ कर रहे हैं, उनके लिए यह फोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Redmi 6A भी रेडमी 5A का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है। यह एक स्लिम फोन है जिसे आर्क शेप में डिजाइन किया गया है, जिससे इस फोन को पकड़ने में एक अच्छा ग्रिप मिलता है। इस फोन में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले शामिल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है।

कैमरा सेटअप

आपको बता दें कि इस फोन को एक बजट फोन की रेंज के हिसाब से तैयार किया गया है। इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ 2.2 है। वहीं इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। जबकि इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करके पिक्चर्स को काफी खास बना सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में भी इस फोन में जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत तमाम फीचर्स मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi 6A will be available in the online market for Flash Cell today. This phone will be sold to Amazon India from 12 noon today. 2 GB RAM and 16 GB variants of Radmi 6A will be available for sale at Amazon India at 12 noon. The price of this phone is Rs 5,999. The company has also offered some offers in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X