Redmi 7 स्मार्टफोन 18 मार्च को होगा लॉन्च, जानें इसमें क्या होगा सबसे ज्यादा स्मार्ट
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी अपने स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी के स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद आते हैं। बता दें, शाओमी के नए सब-ब्रांड रेडमी ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 7 की चीन में लॉन्च की तारीख को कंफर्म कर दिया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी इस डिवाइस को 18 मार्च को बीजिंग में लॉन्च करने का प्लान कर रही है।

Redmi 7 इस सब-ब्रांड का तीसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी के Redmi 6 स्मार्टफोन की तरह Redmi 7 स्मार्टफोन भी एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 7 से कम होगी।
Redmi 7 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इसी के साथ Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी सोशन मीडिया वेबसाइट Weibo पर स्मार्टफोन के लॉन्च के बारें में पोस्ट शेयर की। बता दें, Weibing ने Weibo में एक पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें Redmi 7 स्मार्टफोन का लुक दिखाई दे रहा है। इस स्मार्टफोन को अलग-अलग कलर वेरियंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पोस्टर को ध्यान से देखे तो डिवाइस में डॉट-नॉच डिस्प्ले दी गई है। वहीं बेजल-लैस फुल-स्क्रीन डिस्प्ले देखी जा सकती है। स्मार्टफोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। जिसे LED फ्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।
वहीं, हैंडसेट ग्लास के जैसे ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेश किए गए पोस्टर में स्मार्टफोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहा है। इससे पहले TENAA लिस्टिंग में हैंडसेट का जिक्र किया गया था। जिससे पता चलता है कि Redmi 7 स्मार्टफोन में 1.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.26-इंच की डिस्प्ले और 1520 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन 2जीबी रैम/16जीबी स्टोरेज, 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वाले तीन वेरियंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Redmi 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi 7 कैमरा
Redmi 7 स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप में से एक कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का होगा। बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








