Redmi 8 को आज खरीदने का मौका, 10% डिस्काउंट और कैशबैक, जल्दी करें!
शाओमी के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक Redmi 8 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही कंपनी ने लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और शाओमी की शॉपिंग वेबसाइट पर फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा।

अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो 12 बजे से पहले ही शाओमी या फ्लिपकार्ट पर जाएं और अपना मोबाइल वेरिएंट चुनकर पेमेंट डीटेल्स तैयार रखें। वहां पर जैसे ही BUY NOW का ऑप्शन आए, उसे क्लिक करके अपने लिए शाओमी के इस नए स्मार्टफोन Redmi 8 को खरीद लें। इस स्मार्टफोन की बिक्री पर कई ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं।
Redmi 8 पर ऑफर्स
अगर आप फ्लिपकार्ट पर एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से पेमेंट करके खरीदारी करेंगे तो आपको 10% का कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Redmi 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 2GB रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹7999 है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹8999 है। इस फोन को कंपनी में तीन कलर ऑप्शन में भी पेश किया है जिसमें से एक ऑप्शन रूबी रेड दूसरा सफायर ब्लू और तीसरा ब्लैक में लॉन्च किया गया है।
कैमरा और बैटरी
इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो यह स्मार्टफोन रेडमी 8 रेडमी 7 को ही रिप्लेस कर रहा है। इस नए स्मार्टफोन में 6.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो की फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन के फ्रंट में एक वाटर नॉच डिस्प्ले है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
इस फोन के बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर पर कॉल करें तो इसमें कंपनी ने ऑक्टा कोर Snapdragon 439 SoC चिपसेट दिया है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








