Redmi 8 को आज खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध
शोआमी कंपनी अपने किसी स्मार्टफोन को रोजाना बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। आज भी कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को सेल पर बिक्री के लिए पेश कर रही है। इस स्मार्टफोन का नाम शोआमी रेडमी 8 है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका कैमरा क्वालिटी और इसकी बैटरी लाइफ है, तो आइए आपको इन सभी इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में बताते हैं और इस फोन पर आज क्या ऑफर्स मिल रहे हैं उसके बारे में भी बताते हैं।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 29 अक्टूबर तक Festive bonaza सेल और mi.com पर Diwali with Mi सेल चल रही है। इन दोनों ही प्लेटफार्म पर एसबीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब अगर आप इस डिवाइस को खरीदेंगे तो करीब करीब ₹900 या ₹899 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
डिस्काउंट और वेरिएंट्स
इसके अलावा अगर आप कार्ड एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो भी आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से आज फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन खरीदने के लिए भी ले सकते हैं यह भी एक ऑफर इस स्मार्टफोन के साथ में बन रहा है।
इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Redmi 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 2GB रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹7999 है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹8999 है। इस फोन को कंपनी में तीन कलर ऑप्शन में भी पेश किया है जिसमें से एक ऑप्शन रूबी रेड दूसरा सफायर ब्लू और तीसरा ब्लैक में लॉन्च किया गया है।
कैमरा और बैटरी
इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो यह स्मार्टफोन रेडमी 8 रेडमी 7 को ही रिप्लेस कर रहा है। इस नए स्मार्टफोन में 6.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो की फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन के फ्रंट में एक वाटर नॉच डिस्प्ले है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस फोन के बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर पर कॉल करें तो इसमें कंपनी ने ऑक्टा कोर Snapdragon 439 SoC चिपसेट दिया है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








