Redmi 8A Dual की पहली बिक्री दोपहर 12 बजे, पढ़ें और खरीदें
Redmi 8A Dual को हाल ही में लॉन्च किया गया था। आज इस फोन को पहली बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन को अमेज़न और Mi.com पर बेचा जाएगा। इस फोन को आईसीआईसाई बैंक कार्ड से खरीदने पर 5% का डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके साथ-साथ इस फोन पर और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन को कंपनी आज दोपहर 12 बजे से बेचा जाएगा।

Redmi 8A Dual को Sky White, Sea Blue और Midnight Grey colours में लॉन्च किया गया है। फ़ोन की डाइमेंशन्स 156.48 x 75.41 x 9.40mm (height x width x thickness) है वहीं इस फ़ोन का वज़न 188 gm है। फ़ोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 2 GB RAM और 32 GB स्टोरेज और 3 GB RAM और 32 GB स्टोरेज।
इस फोन का वेरिएंट और कीमत
2 GB RAM और 32 GB वेरिएंट की कीमत 6,499 रूपए राखी गई है। वहीं 3 GB RAM और 32 GB को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसे amazon.in, Mi.com और मी होम स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
शाओमी के Redmi 8A Dual की 6.22 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल है। कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट से पावर्ड है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड से लैस है। स्मार्टफोन को दो रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
5,000 एमएएच की बैटरी
स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट शामिल किए गए हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच कैपेसिटी की बड़ी बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बैटरी में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने भी क्षमता है। इसके अलावा रेडमी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से प्रोटेक्ट के लिए एक अलग से कोटिंग की गई है।
अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल है। वहीं, इसमें सेल्फी लेने के लिए फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेंसर भी मौजूद है। ये कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications