Redmi 8A Dual को खरीदने के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Redmi 8A Dual को खरीदने के लिए अब फ्लैश सेल में आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब शायद इस फोन को ओपन सेल में बिक्री में उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इस फोन के नए पोस्टर में लिखा है 24*7। इससे लगता है कि इस फोन को अब कंपनी ने पूरी तरह से इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए पेश कर दिया है।

इस स्मार्टफोन को फरवरी में ही लॉन्च किया गया था और महज एक महीने के भीतर ही इस फोन को बिक्री के लिए पेश कर दिया है। रेडमी कंपनी का ये फोन "ऑरा एक्स ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन को खरीदने के लिए आप शाओमी के आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर जाकर देख सकते हैं।
इस फोन के फीचर्स
शाओमी के Redmi 8A Dual की 6.22 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल है। कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट से पावर्ड है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड से लैस है। स्मार्टफोन को दो रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट शामिल किए गए हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच कैपेसिटी की बड़ी बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बैटरी में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने भी क्षमता है। इसके अलावा रेडमी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से प्रोटेक्ट के लिए एक अलग से कोटिंग की गई है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल है। वहीं, इसमें सेल्फी लेने के लिए फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेंसर भी मौजूद है। ये कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








