Redmi 8A दिवाली तक 300 रुपए मिलेगा सस्ता
शाओमी कंपनी ने दिवाली पर भारतीय यूज़र्स को कुछ ऑफर्स दिए हैं। उनमे से एक ऑफर्स शाओमी कंपनी के नए स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 8ए पर है। इस फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन पर कंपनी ने दिवाली तक 300 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया है। आप अगर दिवाली तक इस स्मार्टफोन के किसी भी वेरिएंट को खरीदेंगे तो आपको ये स्मार्टफोन 300 रुपए सस्ता मिलेगा।

300 रुपए का डिस्काउंट ऑफर
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने दो वेरिएंट पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 6499 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट को कंपनी 6,999 रुपए है। 91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी कंपनी ने कहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन को दिवाली तक 300 रुपए कम कीमत में बेचा जाएगा। दिवाली के बाद इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 300 रुपए बढ़ जाएगी।
लिहाजा अगर आप इस स्मार्टफोन को 300 रुपए सस्ते दाम में खरीदना चाहते हैं तो आप दिवाली तक इस स्मार्टफोन को खरीद लें। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स डालने की कोशिश की है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की सभी खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Redmi 8A का स्पेसिफिकेशंस
रेडमी 8ए में 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयरिंग की गई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन को दो कॉन्फिगुरेशन में उतारा गया है जिनमें 2 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 8ए एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड मीयूआई 10 पर रन करता है।
रेडमी 8ए के बैक पैनल में एक कैमरा है। जिसका सेंसर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 है। फ्रंट सेंसर 8 मेगापिक्सल लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में Al फेशियल अनलॉक फीचर भी है।
रेडमी 8ए फोन की 5,000 एमएएच की बैटरी इसका प्लस पॉइंट है और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








