Redmi 9: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और सभी फीचर्स लॉन्च से पहले लीक
Redmi 9 को एक बार फिर से लीक किया गया है। इस बार रेडमी 9 के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं। इन जानकारियों में इस आने वाले नए फोन की कीमत, स्टोरेज, कलर वेरिएंट्स, एक रिटेल बॉक्स और उसके अनुसार फोन का डिजाइन का भी इस लीक में पता चल रहा है।

रेडमी 9 की संभावित कीमत
हम सबसे पहले रेडमी 9 की कीमत के बारे में बात करते हैं। इस बात की जानकारी GizmoChina की रिपोर्ट से मिलती है। जिसके अनुसार इस फोन को वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, इसकी कीमत करीब 139 डॉलर यानि करीब 10,500 रुपए हो सकती है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की 149 डॉलर यानि करीब 11,200 रुपए है।
अब इस फोन के कलर वेरिएंट की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें ग्रे, सनसेट पर्पल और ग्रीन कलर में इस फोन को लॉन्च करने की बात कही गई है। इस फोन के लॉन्चिंग डेट के बारे में तो अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस फोन को 25 जून को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी पक्की जानकारी तो नहीं है लेकिन लगातार लीक होती ख़बरों से लगता है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
इस लीक में कंपनी ने रेडमी 9 की रिटेल बॉक्स की शेयर की गई है। इस बॉक्स में फोन की इमेज भी दिखाई दे रही है। इसे देखकर लगता है कि इस फोन को कंपनी वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश करने जा रही है। इस फोन के पिछले हिस्से में तीन इमेज सेंसर भी दिखाई दे रहे हैं, जो एक लाइन से लगे हुए है। इसके अलावा एक चौथा कैमरा सेंसर साइड में फ्लैश लाइट के साथ फिट किया गया है। इससे साफ है कि इस फोन में कंपनी तीन कैमरों का सेटअप देने वाली है।
रेडमी 9 का संभावित डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले और बीच में एक होल पंच डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में प्रोसेसर के लिए मीडियाटेक जी80 का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट पेश कर सकती है।
इस फोन के कैमरा सेटअप का अनुमान लगाए तो इसमें कंपनी शायद 4 कैमरों का सेटअप दे सकते हैं। इसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का, वहीं तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होने की संभावना जताई जा रही है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में भी कंपनी रेडमी 8 की तरह ही 5000 एमएएच की बैटरी भी दे सकती है, जो कि 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications