Redmi 9 की आज पहली बार होगी बिक्री, कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
शाओमी कंपनी के एक नए फोन Redmi 9 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप आज दोपहर 12 बजे से इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपए से शुरू होती है और अगर आप 8-10 हजार रुपए की रेंज में किसी अच्छे स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। आज इस फोन को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आइए हम आपको इस फोन मिलने वाले कुछ ऑफर्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
इस फोन का वेरिएंट और कीमत
इस फोन का पहला वेरिएंट 8,999 रुपए का है। इस वेरिएंट में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को अमेज़न इंडिया और mi.com की वेबसाइट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आप इन वेबसाइट पर जाकर ऑफर्स को चेक कर सकते हैं और उसके अनुसार अपने लिए फोन खरीद सकते हैं।
6.53 इंच की डिस्प्ले
Redmi 9 में कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ का डॉट व्यू डिस्प्ले दिया है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है। इस फोन को कंपनी ने कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज कलर में पेश किया है।
इस फोन का बैक और फ्रंट कैमरा
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए भी कंपनी ने ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम हेडफोन समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








