Redmi 9 आज भारत में हुआ लॉन्च, 5000 एमएएच की बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ
Redmi 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिनों पहले भारत में टीज़ किया था और आज इसे आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन के लॉन्च होने से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Redmi 9 Prime को भारत में पेश किया था। रेडमी 9 कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए रेडमी 8 का ही अपग्रेड वर्ज़न है।
6.53 इंच की डिस्प्ले
Redmi 9 में कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ का डॉट व्यू डिस्प्ले दिया है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है।
इस फोन का बैक और फ्रंट कैमरा
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए भी कंपनी ने ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम हेडफोन समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन की कीमत
अब इस फोन की कीमत के बारे में बात करते हैं। इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। जिसकी कीमत 9,999 रुपए है।
कलर वेरिएंट और उपलब्धता
इस फोन को कंपनी ने कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज कलर में पेश किया है। इसके अलावा इस फन को कंपनी 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे पहली बार बिक्री के लिए पेश करेगी। इस फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया और mi.com पर की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन माध्यम से भी बिक्री के लिए पेश करा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








