Home
News

Redmi 9 हुुआ लॉन्च, 5,020 की बैटरी वाला बेहतरीन स्मार्टफोन

Redmi 9 को लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप भी दिया हुआ है। आइए आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Redmi 9 हुुआ लॉन्च, 5,020 की बैटरी वाला बेहतरीन स्मार्टफोन

आपको बता दें कि इस फोन को फिलहाल स्पेन में लॉन्च किया गया है लेकिन वहां लॉन्च होने की वजह से इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चल गया है। हालांकि भारत में भी ये फोन जल्द ही लॉन्च होगा। इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी कंपनी ने दिया है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने माली-जी52 जीपीयू भी दिया गया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी रैम भी दिया है। इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है। इस फोन के इंटरनल स्टोरज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Redmi 9 में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 118 डिग्री फील्ड ऑप व्यू के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में कंपनी ने बहुत सारी अच्छी फीचर्स को भी एड किया है, जिसकी वजह से इस फोन की इमेज काफी अच्छी आता है। इसके लिए कंपनी ने इस फोन में कालीडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट कैमरा की पिक्चर्स को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने इस फोनन में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, सेल्फ टाइमर और स्क्रीन फ्लैश जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए हैं।

इन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के अलावा Redmi 9 में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 18 वॉट के 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के बॉक्स में 10W का एक चार्जर भी देती है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है।

इस फोन की कीमत

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 149 यूरो यानि करीब 12,800 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 179 यूरो यानि करीब 15,300 रुपए है। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर 15 जून से शुरू होने जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशियन ग्रीन कलर में लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 9 has been launched. This smartphone has been launched as a budget smartphone. In this phone, the company has given a battery of 5,020 mAh and it also has a quad camera setup. Let us tell you about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X