Redmi 9: अमेज़न पर हुआ लिस्ट, 27 अगस्त को होगा लॉन्च, MIUI 12 से होगा लैस
Redmi 9 के बारे में हमने आपको कल एक ख़बर बताई थी कि इस स्मार्टफोन को शाओमी के आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर पेश कर दिया गया है। अब Redmi 9 को कंपनी ने अमेज़न पर भी लिस्ट कर दिया है। इस फोन की लॉन्चिंग 27 अगस्त को होगी और अमेज़न पर लिस्ट होने से एक बात का पता चल गया कि इस फोन की बिक्री mi.com के साथ Amazon.in पर भी होगी।
Redmi 9 अमेज़न पर भी हुआ लिस्ट
अमेज़न पर लिस्ट किए जाने वाले इस नए फोन के पोस्टर से भी इसके लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। इस फोन के बारे में कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को टिप्सटर के द्वारा लीक कर दिया गया है। इस फोन को कंपनी हाइपर इंज़न गेम टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने वाली है। इससे पता चलता है कि इस फोन में गेमिंग के लिए काफी कुछ खास होने वाला है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट होगा। इसके अलावा ये फोन डुअल बैक कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में एक बड़ी बैटरी होने की बात भी कही जा रही है। इसका मतलब है कि ये फोन काफी एक लंबे बैटरी बैकअप सुविधा के साथ लॉन्च किया जाएगा। आइए आपको रेडमी 9 की कुछ उन स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं, जिनकी चर्चाएं स्मार्टफोन मार्केट में की जा रही है।
इस फोन की डिस्प्ले
Redmi 9 में कंपनी 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर भी दे सकती है। इस फोन का सोफ्टवेयर काफी लेटेस्ट होगा क्योंकि इसमें कंपनी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 देने वाली है, जो कि अभी तक का लेटेस्ट वर्ज़न है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दे सकती है। इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी कंपनी दे सकती है। इस फोन को स्टोरेज के बारे में बात करें तो कंपनी 2 और 3 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 32 और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








