Redmi 9 Power भारत में होगा जल्द होगा लॉन्च, बढ़िया कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस
शाओमी अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Redmi 9 Power होगा। आपको बता दें कि चीन में पिछले महीने एक फोन लॉन्च किया गया था। उस फोन में का नाम Redmi Note 9 4G है और इसी फोन का रिब्रांडेड वर्ज़न Redmi 9 Power को कहा जा रहा है।

रेडमी 9 पॉवर होगा शाओमी का अगला फोन
इस फोन के लॉन्च के बारे में रेडमी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की तरफ इशारा किया है कि कंपनी जल्द रेडमी 9 पॉवर लॉन्च करने वाली है। इस फोन के लिए शाओमी और एमआई.कॉम ने एक माइक्रोसाइट बनाई है। इस वेबसाइट के मुताबिक इस फोन में कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है क्योंकि वेबसाइट पर साफ देखा जा रगा है कि इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है।
इस फोन के लिए रेडमी इंडिया ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र भी जारी किया है। इस वीडियो टीज़र में कंपनी ने Coming Soon का टैग भी दिखाया गया है। इस फोन को 15 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।
इस फोन के संंभावित फीचर्स
इस फोन की संभावित फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से इसको लैस किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की एक बैटरी दे सकती है, जिसे 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।
इस फोन में कंपनी ने सॉफ्टवेयर के नाम पर MIUI 12 का इस्तेमाल किया है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी दे सकती है। इस फोन में कंपनी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दे सकती है।
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








