Redmi 9 Prime की आज से अमेज़न पर अर्ली एक्सेस सेल
Redmi 9 Prime को आज पहली बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। आज इस फोन की बिक्री पहली बार की जा रही है। ये फोन अमेज़न इंडिया पर 10 बजे से ही स्पेशल अर्ली सेल एक्सेस सेल के तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।
आपको बता दें कि ये अर्ली एक्सेस सेल आज से 10 अगस्त तक चलेगी। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप अमेज़न इंडिया की साइट पर जाकर खरीद सकते हैं। आइए उससे पहले आपको इस फोन के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं।
17 अगस्त को होगी फ्लैश सेल
इस फोन को खरीदने पर आज कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे जो आपको अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर पता चलेगा। इस फोन की आज हो रही अर्ली एक्सेस सेल के बाद 17 अगस्त को फ्लैश सेल होगी, जो अमेज़न, mi.com, mi stores और mi Studio पर होगी।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। ये एक आईपीएस डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी DDR4x रैम दिया है।
4 बैक कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरा सेटअप पिछले हिस्से में दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इन सबके साथ इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,020 एमएएच की एक बैटरी दी है जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i स्प्लैश प्रूफ भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के भी तमाम फीचर्स को शामिल किया गया है।
वेरिएंट और कीमत
Redmi 9 Prime की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट भी पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








