Home
News

Redmi 9 Prime को मिला नया MIUI 12 का अपडेट, फोन में आए कई बेहतरीन फीचर्स

शाओमी कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Redmi 9 Prime को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन को अब नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। शाओमी कंपनी ने अपने इस फोन को अपनी कंपनी का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट देना शुरू किया है। Redmi 9 Prime में MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Redmi 9 Prime को मिला नया MIUI 12 का अपडेट, फोन में आए कई बेहतरीन फीचर्स

Redmi 9 Prime को मिला MIUI 12 का अपडेट

कई यूज़र्स ने सोशल मी़डिया पर अपडेट डाल कर इस बात की जानकारी दी है कि इस फोन में नया अपडेट आ चुका है। इस अपडेट का साइज 608 एमबी है। रेडमी 9 प्राइम के यूज़र्स को इस बात की सलाह दी गई है कि वो किसी अच्छे वाई-फाई नेटवर्क में अपने फोन को अपडेट करें।

अगर आपके पास भी Redmi 9 Prime है और इस अपडेट का नोटिफिकेशन आपके पास नहीं आया है तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट में जाएं और चेक करें कि उसमें अपडेट आया है या नहींं। अगर आ गया है तो किसी अच्छे वाई-फाई नेटवर्क में अपने फोन को अपडेट कर लें और अगर नहीं आया है तो अपडेट आने का इंतजार करें।

आपको बता दें कि रेडमी 9 प्राइम में आने वाला MIUI 12 का यह अपडेट दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। इस नए अपडेट के साथ फोन में कई चीजों को इंप्रूव किया जाएगा।

शाओमी कंपनी के मुताबिक इस लेटेस्ट वर्ज़न में डिजाइन को दोबारा से अपडेट किया गया है और सिस्टम वाइड एनिमेशन को भी कंपनी ने इस वर्ज़न में रिफ्रेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा आसान इंटरफेस और नया नेविगेशन जेस्चर होगा। इसमें यूज़र्स को नए सुपर लाइव वॉलपेपर्स भी मिलेंगे।

MIUI 12 के फीचर्स

MIUI 12 के आने के बाद शाओमी के डिवाइस में यूज़र्स मल्टी टास्किंग वर्क भी कर पाएंगे। इस नए इंटरफेस में फ्लोटिंग विंडो के जरिए लोग एक से ज्यादा विंडो को जोड़कर मल्टी टास्क कर पाएंगे।

MIUI 12 के आने के बाद शाओमी डिवाइस का प्राइवेसी सिस्टम काफी बेहतर हो जाएगा। इस ऐप में While Using the app मोड दिया गया है। इस ऐप के जरिए कैमरा, कॉल हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स, माइ्क्रोफोन और स्टोरेज जैसी चीजों को एक्सेस करने की पर्मिशन मांगा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company recently launched a new smartphone Redmi 9 Prime in India. This phone has now started receiving new updates. Xiaomi company has started giving this phone the latest software update of its company. MIUI 12 update has started receiving in Redmi 9 Prime.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X