Home
News

Redmi 9 Prime की सेल, आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

Redmi 9 Prime को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप आज दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस फोन को आज दूसरी बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की सेल amazon और mi.com पर आयोजित की जाएगी। लिहाजा, आज आपको इस नए फोन Redmi 9 Prime को खरीदने का मौका है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड कैमरा सेटअप, प्रोसेसर, बैटरी सभी कुछ काफी बढ़िया दिया है।

इस फोन की कीमत और कलर वेरिएंट

इस फोन की कीमत और कलर वेरिएंट

Redmi 9 Prime के बारे में बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपए है। इस फोन को स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर में पेश किया गया है।

बढ़िया डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर

बढ़िया डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। ये एक आईपीएस डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी DDR4x रैम दिया है।

इस फोन कैमरा सेटअप

इस फोन कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरा सेटअप पिछले हिस्से में दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इन सबके साथ इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,020 एमएएच की एक बैटरी दी है जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i स्प्लैश प्रूफ भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के भी तमाम फीचर्स को शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy Redmi 9 Prime, you can buy it today at 12 noon. This phone is being offered for sale for the second time today. The sale of this phone will be held on amazon and mi.com. Therefore, today you have the chance to buy this new phone Redmi 9 Prime.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X