Redmi 9: 5000 mAh बैटरी वाले बजट फोन की बिक्री आज
Redmi 9 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को खरीदने के लिए आपको अमेज़न और mi.com का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इस फोन की बिक्री के साथ आज कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आप इन दोनों वेबसाइट पर जाकर Redmi 9 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं।
Redmi 9 का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Redmi 9 में कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ का डॉट व्यू डिस्प्ले दिया है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है।
इस फोन का बैक और फ्रंट कैमरा
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए भी कंपनी ने ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम हेडफोन समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन की कीमत
इस फोन का पहला वेरिएंट 8,999 रुपए का है। इस वेरिएंट में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को अमेज़न इंडिया और mi.com की वेबसाइट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आप इन वेबसाइट पर जाकर ऑफर्स को चेक कर सकते हैं और उसके अनुसार अपने लिए फोन खरीद सकते हैं।
सभी स्मार्टफोन्स की अपडेट
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








