Home
News

Redmi 9A का एक नया अवतार हुआ लॉन्च, आज से होगी सेल

Redmi 9A को एक नए अवतार में लॉन्च किया गया है। इस फोन को जुलाई के महीने में चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन का एक तीसरा वेरिएंट भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इस फोन का पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। अब इस फोन का तीसरा वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि इस नए वेरिएंट को इंडियन मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई ख़बर नहीं आई है। भारत में इस महीने की शुरुआत में इस फोन का दो वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, वहीं दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।

नए वेरिएंट की कीमत

नए वेरिएंट की कीमत

अब इस वेरिएंट की कीमत पर गौर करें तो रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को चीन में 799 चीनी युआन यानि लगभग 8,600 रुपए है। इस फोन को चीन में आज से mi.com के जरिए बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन के भारतीय वेरिएंट की कीमत पर गौर करें तो पहले वेरिएंट की कीमत 6,799 और दूसरे वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। हालांकि आज भारत में शाओमी का एक नया फोन लॉन्च होने जा रहा है। नए फोन का नाम Redmi 9i है।

6.53 इंच की डिस्प्ले

6.53 इंच की डिस्प्ले

इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।

इस फोन का कैमर सेटअप

इस फोन का कैमर सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में एक 13 मेगापिक्सल का एकमात्र कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी कंपनी ने दिया है।

5000 एमएएच की बैटरी

5000 एमएएच की बैटरी

इस फोन में कंंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी ने इन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी टेक्नोलॉजी यानि ELB का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इस फोन की बैटरी तीन साल तक अपनी एक क्षमता के अनुसार की काम करेगी। इस वजह से इस फोन की बैटरी ही इसकी सबसे खास बात है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया जो इसकी सुविधा को बजट रेंज में काफी खास बना देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 9A has been launched in a new avatar. This phone was launched in the month of July in China in two variants. Now the company has also launched a third variant of this phone. Let us tell you that the first variant of this phone is with 2 GB RAM and 32 GB storage and the second variant is with 4 GB RAM and 64 GB storage. Now the third variant of this phone has been launched by the company, comes with 4 GB RAM and 128 GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X