Redmi 9A की अगली बिक्री, तारीख, कीमत, डिस्काउंट, ऑफर्स और फीचर्स
Redmi 9A को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप 9 सितंबर के दिन दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। इस फोन को खरीदने के लिए आप अमेज़न, एमआई.कॉम और एमआई होम स्टोर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन के आप तीन रंगों में खरीद सकते हैं। इन तीन रंगों में मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू कलर शामिल है।
इस फोन पर उपलब्ध डिस्काउंट ऑफर्स
इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को HSBC Cashback Cards से खरीदने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो भी आपको 5% की छूट मिलेगी। वहीं जो अमेज़न के प्राइम मेंबर्स हैं, उन्हें ये फोन खरीदने पर 3% का डिस्काउंट मिलेगा। इन सभी चीजों के अलावा कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर कंपनी नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी देगी।
इस फोन की कीमत
Redmi 9A का दो वेरिएंट शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। उस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 7,499 रुपए रखी है।
6.53 इंच की डिस्प्ले
इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इस फोन का कैमर सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में एक 13 मेगापिक्सल का एकमात्र कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी कंपनी ने दिया है।
इसकी सबसे बड़ी खास बात
इस फोन में कंंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी ने इन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी टेक्नोलॉजी यानि ELB का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इस फोन की बैटरी तीन साल तक अपनी एक क्षमता के अनुसार की काम करेगी। इस वजह से इस फोन की बैटरी ही इसकी सबसे खास बात है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया जो इसकी सुविधा को बजट रेंज में काफी खास बना देता है।


Click it and Unblock the Notifications