Redmi 9A की आज होगी सेल, जानिए इसकी कीमत और ऑफर्स
Redmi 9A को आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को Amazon और mi.com पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को इस सीरीज के कई फोन के साथ लॉन्च किया था। ये एक बजट फोन है और इसमें कम कीमत में काफी सारे अच्छे फीचर्स दिए जा रहे हैं। आइए हम आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

इस फोन की कीमत
Redmi 9A का दो वेरिएंट शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। उस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 7,499 रुपए रखी है।
6.53 इंच की डिस्प्ले
इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इस फोन का कैमर सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में एक 13 मेगापिक्सल का एकमात्र कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी कंपनी ने दिया है।
इसकी सबसे बड़ी खास बात
इस फोन में कंंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी ने इन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी टेक्नोलॉजी यानि ELB का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इस फोन की बैटरी तीन साल तक अपनी एक क्षमता के अनुसार की काम करेगी। इस वजह से इस फोन की बैटरी ही इसकी सबसे खास बात है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया जो इसकी सुविधा को बजट रेंज में काफी खास बना देता है।


Click it and Unblock the Notifications