Redmi 9A: इस बेस्ट बजट स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका
Redmi 9A को अगर आप कम से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन को कंपनी ने अमेज़न पर काफी बड़े डिस्काउंट ऑफर्स के साथ लिस्ट कर रखा है। इस फोन का दो वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किय है। इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 8,499 रुपए है लेकिन फिलहाल ये यूज़र्स को अमेज़न वेबसाइट के जरिए सिर्फ 6,799 रुपए में मिल सकता है।

Redmi 9A पर डिस्काउंट
इसका मतलब है कि Redmi 9A के इस वेरिएंट पर कंपनी 1,700 रुपए का डिस्काउंट यूज़र्स को दे रही है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसे कंपनी 9,499 रुपए में बेच रही है लेकिन इस वक्त अमेज़न पर इस फोन का यह वेरिएंट आपको सिर्फ 7,499 रुपए में मिल सकता है। इस तरह से इस फोन पर भी आपको 2000 रुपए का फायदा हो सकता है।
1500 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट
इसके अलावा अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो भी आपको डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। वहीं अगर आप Yes Bank से इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 1500 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजैक्शन का भी फायदा होगा। आइए अब आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
इस फोन का डिस्पले
6.53 इंच की डिस्प्ले इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन का कैमर सेटअप इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में एक 13 मेगापिक्सल का एकमात्र कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी कंपनी ने दिया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इसकी सबसे बड़ी खास बात इस फोन में कंंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी ने इन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी टेक्नोलॉजी यानि ELB का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इस फोन की बैटरी तीन साल तक अपनी एक क्षमता के अनुसार की काम करेगी। इस वजह से इस फोन की बैटरी ही इसकी सबसे खास बात है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया जो इसकी सुविधा को बजट रेंज में काफी खास बना देता है।


Click it and Unblock the Notifications








