Home
News

Redmi 9A: 2 सितंबर को होगा लॉन्त, जानिए इसकी संंभावित कीमत, कैमरा और फीचर्स

शाओमी का एक नया फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। इस नए फोन का नाम Redmi 9A होगा। शाओमी कंपनी ने आज अपने सोशल मीडिया चैनलों के द्वारा इस ख़बर की जानकारी दी है। आपको बता दें कि रेडमी 9 सीरीज़ का ये तीसरा स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन से पहले भी कंपनी ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

Redmi 9A: 2 सितंबर को होगा लॉन्त, जानिए इसकी संंभावित कीमत, कैमरा और फीचर्स

Redmi 9A कुछ दिन बाद होगा लॉन्च

Redmi 9 और Redmi 9 Prime इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन हैं, जिसे कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है। अब कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोन लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन Redmi 9A को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की लॉन्चिंग 2 सितंबर को की जाएगी। इस फोन की लॉन्च के लिए एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी, जो 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन की बिक्री के बारे में भी ख़बरें आ रही है कि इसे खरीदने के लिए यूज़र्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि 4 सितंबर से ही इस फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

Redmi 9A की संभावित कीमत

इस फोन को मलेशिया में Redmi 9C के नाम से लॉन्च किया गया था। इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत MYR 359 यानि करीब ₹6,300 है। लिहाजा भारत में भी इस फोन के इसी वेरिएंट को लगभग 6,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ भी पेश कर सकती है। इस वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपए के आसपास होने की संभावना होगी।

इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस वेरिएंट की कीमत भी करीब 11,000 रुपए के आसपास हो सकती है। इस फोन को कंपनी नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश करने वाली है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में अंदाजा लगाएं तो कंपनी इस फोन के पिछले हिस्से में सिर्फ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। हालांकि हो सकता है कि कंपनी 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ कैमरा सेंसर की भी सुविधा इस फोन के यूज़र्स को मुहैया करा दें। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी यूज़र्स को दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new phone from Xiaomi is about to be launched in India. The name of this new phone will be Redmi 9A. Xiaomi company has informed this news through its social media channels today. Let us tell you that this will be the third smartphone of the Redmi 9 series. Even before this smartphone, the company has launched two smartphones of this series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X