Redmi 9i भारत में हुआ लॉन्च, बजट रेंज में 4 जीबी रैम समेत कई खास फीचर्स
Redmi 9i को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को काफी सारे खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को तीन बेहतरीन रंगों में खरीदा जा सकता है। आप इस फोन को Sea Blue, Nature Green, Midnight Black कलर में खरीदा जा सकता है। आइए हम आपको इस फोन के बाकी फीचर्स के बारे में बताते हैं।
इस फोन का डिस्प्ले और कैमरा
इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की डिस्प्ले दी है। इस फोन में एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की इमर्शिव डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ये रीडिंग मोड 2.0 से लैस है और ये TUV से सर्टिफाइड भी है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इश फोन में 13 मेगापिक्सल का एक एआई कैमरा दिया है, जो एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी अपने यूज़र्स के लिए दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा भी एआई फीचर्स से लैस है। इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में AI Detection, Portrait Mode, Pro Mode और Face Unlock जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
प्रोसेसर और स्टोरेज
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में हाई पर्मोमेंस हेलियो G25 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है। ये फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन को P2i के जरिए प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को भी 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन के बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें कंपनी 5000 एमएएच की एक Enhanced Lifespan Battery दी है। इस फोन की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इस फोन को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
वेरिएंट और कीमत
इस फोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,299 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,299 रुपए है। इस फोन की पहली बिक्री 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन को mi.com, mi home,flipkart और ऑफलाइन माध्यमों से खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








