Home
News

Redmi 9i के लॉन्च से पहले लीक हुई इसकी कीमत

Redmi 9i एक नया स्मार्टफोन है, जिसे शाओमी कंपनी लॉन्च करने वाली है। अब इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत के बारे में जानकारी मिल गई है। रेडमी 9i की कीमत को कंपनी ने लीक कर दिया है। 91Mobiles और टिप्सटर इशान अग्रवाल के मुताबिक शाओमी के इस नए फोन Redmi 9i की कीमत 7,999 रुपए है।

Redmi 9i के लॉन्च से पहले लीक हुई इसकी कीमत

Redmi 9i की कीमत

अब अगर ये बात सही होगी तो Redmi 9i की कीमत Redmi 9A से कुछ ज्यादा होगी लेकिन Redmi 9 और Redmi 9 Prime से कम होगी। Redmi 9i की बात करें तो इसमें दो वेरिएंट की बिक्री होगी। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन कलर में पेश कर सकती है।

Redmi 9i जल्द होगा लॉन्च

शाओमी कंपनी ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस ख़बर के बारे में जानकारी दी है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ एक बढ़िया डिजाइन पेश करने वाली है। इस फोन में कंपनी 4 जीबी रैम दे सकती है।

इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक बड़ी डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक दमदार प्रोसेसर भी देगी जो गेम खेलने में भी यूज़र्स को काफी अच्छा अनुभव देगा। इसके अलावा गेमिंग के लिए भी कंपनी ने इस फोन में काफी सारे अच्छे फीचर्स दिए हैं।

MIUI 12 अपडेट से होगा लैस

इसके अलावा भी आपको बता दें कि इस फोन में MIUI 12 का अपडेट होगा और इस फोन में नए अपडेट वाले सभी फीचर्स शामिल होंगे। इस फोन के दायीं ओर फिज़िकल बटन होंगे, जिसमें पॉवर बटन, वॉल्यूम बटन और शायद फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।

अब इस फोन की कीमत की बात करें तो अभी तक शाओमी कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में कोई भी पक्की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि 4 जीबी रैम वाले इस नए शाओमी फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम ही होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 9i एक नया स्मार्टफोन है, जिसे शाओमी कंपनी लॉन्च करने वाली है। अब इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसकी कीमत के बारे में जानकारी मिल गई है। रेडमी 9i की कीमत को कंपनी ने लीक कर दिया है। 91Mobiles और टिप्सटर इशान अग्रवाल के मुताबिक शाओमी के इस नए फोन Redmi 9i की कीमत 7,999 रुपए है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X