Redmi 9i की आज होगी बिक्री, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
Redmi 9i को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को mi.com पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। Redmi 9i को इसी महीने लॉन्च किया गया था। इस फोन को खरीदने पर कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे, जिसे आप फ्लिपकार्ट और mi.com पर जाकर देख सकते हैं।

इस फोन का डिस्प्ले और कैमरा
इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की डिस्प्ले दी है। इस फोन में एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की इमर्शिव डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ये रीडिंग मोड 2.0 से लैस है और ये TUV से सर्टिफाइड भी है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इश फोन में 13 मेगापिक्सल का एक एआई कैमरा दिया है, जो एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी अपने यूज़र्स के लिए दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा भी एआई फीचर्स से लैस है। इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में AI Detection, Portrait Mode, Pro Mode और Face Unlock जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
प्रोसेसर और स्टोरेज
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में हाई पर्मोमेंस हेलियो G25 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है। ये फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन को P2i के जरिए प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को भी 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन के बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें कंपनी 5000 एमएएच की एक Enhanced Lifespan Battery दी है। इस फोन की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इस फोन को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
वेरिएंट और कीमत
इस फोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,299 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,299 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








