Redmi 9i: 15 सितंबर को कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये फोन
Redmi 9i को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि रेडमी 9 सीरीज का ये चौथा स्मार्टफोन है। इस सीरीज में अभी तक कंपनी ने Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सीरीज के चौथे स्मार्टफोन Redmi 9i को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। इस फोन को 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9i जल्द होगा लॉन्च
शाओमी कंपनी ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस ख़बर के बारे में जानकारी दी है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ एक बढ़िया डिजाइन पेश करने वाली है।
इस फोन में कंपनी 4 जीबी रैम दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक बड़ी डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक दमदार प्रोसेसर भी देगी जो गेम खेलने में भी यूज़र्स को काफी अच्छा अनुभव देगा। इसके अलावा गेमिंग के लिए भी कंपनी ने इस फोन में काफी सारे अच्छे फीचर्स दिए हैं।
MIUI 12 अपडेट से होगा लैस
इसके अलावा भी आपको बता दें कि इस फोन में MIUI 12 का अपडेट होगा और इस फोन में नए अपडेट वाले सभी फीचर्स शामिल होंगे। इस फोन के दायीं ओर फिज़िकल बटन होंगे, जिसमें पॉवर बटन, वॉल्यूम बटन और शायद फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।
अब इस फोन की कीमत की बात करें तो अभी तक शाओमी कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में कोई भी पक्की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि 4 जीबी रैम वाले इस नए शाओमी फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम ही होगी।
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications