Home
News

Redmi G: रेडमी का पहला गेमिंग लैपटॉप हुआ लॉन्च

शाओमी की सबब्रांड रेडमी ने अपने लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप Redmi G Gaming Notebook को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को रेडमी के पहले गेमिंग लैपटॉप के तौर पर उतारा गया है। स्टाइलिश डिजाइन से लैस इस लैपटॉप में काफी दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। इसमें 10th जनरेशनल इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन आदि जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन्स हैं।

Redmi G: रेडमी का पहला गेमिंग लैपटॉप हुआ लॉन्च

सिंगल कलर ऑप्शन वाले Redmi G Gaming Notebook में तीन कॉन्फिग्रेशन ऑप्शन्स एवेलेबल हैं। इसमें आपको अलग अलग प्रोसेसर और स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलेगा। लेकिन एक चीज़ कॉमन है कि तीनों ही कॉन्फिग्रेशन में फुल-एचडी डिस्प्ले और एंग्लड कॉर्नर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में और भी कई अमेजिंग स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं जो हम आपको नीचे बताएंगे।

Redmi G की कीमत

जैसे हमने आपको ऊपर बताया कि Redmi G तीन अलग अलग कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। जिसमें आपको 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी। बता दें कि रेडमी जी की डाइमेंशन 264.47x373.44x24.35mm और वज़न 2.5 किलोग्राम है।

बेस वेरिएंट

Intel Core i5-10200H CPU (60Hz display)- CNY 5,299 (लगभग 57,100 रुपये)

मिड-टायर वेरियंट

Core i5-10300H CPU (144Hz display) - CNY 6,299 (लगभग 68,000 रुपये)

हाई वेरियंट

Core i7-10750H (144Hz display) - CNY 6,999 (लगभग 75,500 रुपये) है।

जानकारी हो कि पहली सेल में कंपनी इन तीनों ही लैपटॉप्स पर प्रमोशनल डिस्काउंट ऑफर कर रही है। रेडमी जी को डॉमेस्टिक मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। 18 अगस्त से इसकी सेल की शुरुआत होगी। लैपटॉप को इंटरनेशनल मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi G की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेडमी जी विंडो 10 होम प्री-इंस्टॉल के साथ आता है। इसकी डिस्प्ले 16.1 इंच की है और 1,920x1,080 पिक्सल डिस्प्ले के साथ रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81 फीसदी है और 100 प्रतिशत sRGB कलर स्पेस कवरेज है।

रेडमी जी 300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ DC डीमिंग सपोर्ट से लैस है। ये शानदार गेमिंग लैपटॉप 10th जनरेशनल Intel Core i7-10750H CPU के साथ 6 कोर और 12 थ्रेड के साथ पेश किया गया है। ग्राफिक्स को स्मूदली हैंडल करने के लिए रेडमी जी में Nvidia GeForce GTX 1650 Ti GPU मौजूद है।

वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2×2 MIMO डुअल एंटीना वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, गीगबिट वायर्ड नेटवर्क, यूएसबी 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जनरल 2 पोर्ट्स, एक मिनी डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट, एक फुल-साइज़ HDMI 2.0 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं।

बढ़िया ऑडियो क्वालिटी

ऑडियो की क्वॉलिटी को एनहांस करने के लिए कंपनी ने लैपटॉप में दो 2 वाट स्पीकर्स DTS:X अल्ट्रा सपोर्ट के साथ दिए हैं। लैपटॉप को पावर देने के लिए 55Wh की बैटरी मौजूद है। कंपनी ने कहा है कि यह लोकल 1080p वीडियो प्लेबैक के साथ 5.5 घंटे की बैटरी बैकअप देती है। रेडमी जी गेमिंग नोटबुक का कीबोर्ड backlit और numpad के साथ आएगा। वहीं, टचपैड में मल्टी फिंगर गेस्चर सपोर्ट भी दिया गया है।

रेडमी जी में डुअल फैन के साथ 4 इग्ज़ॉस्ट, तीन कॉपर हीट ट्यूब और कॉपर कूलिंग मॉड्यूल दिए गए हैं ताकि इसे ज्यादा हीट होने से बचाया जा सकें। साथ ही Fn+K स्मार्ट मोड स्विच फंक्शन भी दिया गया है, जो कि तीन परफॉर्मेंस मोड में स्विच कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi subbrand Redmi has launched its latest gaming laptop Redmi G Gaming Notebook in China. This laptop has been launched as Redmi's first gaming laptop. Equipped with stylish design, this laptop has very strong features and specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X