Redmi Go: शाओमी का सबसे सस्ता और बढ़िया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
आखिरकार Xiaomi ने भारत में अपना Redmi Go स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी का मोस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है। बता दें, कंपनी ने इसेभारत में कीमत 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की बात करें तो यह Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉयड गो एडिशन) ओएस पर चलता है। शाओमी ने Redmi Go स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑपशन के साथ लॉन्च किया है।

Xiaomi Redmi Go की कीमत
कंपनी ने अपने Redmi Go के 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 4,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी इस स्मार्टफोन को Flipkart और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर mi.com के जरिए 22 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। स्मार्टफोन को शाओमी के होम स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए ऑफर भी पेश किया है। जिससे सेल के दौरान नेटवर्क पार्टनर जियो पर 100 जीबी डेटा और 2,200 रुपये तक का कैशबैक भी पाया जा सकता है।
Xiaomi Redmi Go स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। वहीं, स्मार्टफोन Snapdragon 425 SoC से लैस है। स्टोरेज के लिए फोन में 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है। वहीं मदद के लिए फोन में गूगल एसिसटेंट हिंदी में दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। जो LED Flash के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट+ माइक्रोएसडी स्लॉट, ब्लूटूथ v4.1, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, वाई-फाई, और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








