Home
News

Redmi Go कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Xiaomi ने भारत में अपने पहले Android Go फोन Redmi Go को लॉन्च करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। शाओमी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। आप इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर लाइव देख सकते हैं। Redmi Go पहले से ही Flipkart पर लिस्टेड है। इसका मतलब है कि इंटरेस्टेड बायर्स इस एंड्रॉएड गो स्मार्टफोन को Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर से खरीद सकते हैं।

Redmi Go कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Redmi Go का लॉन्च इवेंट

Xiaomi के Redmi Go की चर्चा काफी वक्त से की जा रही थी। आज इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड गो का हिस्सा है। शाओमी कंपनी अब से कुछ देर बाद ठीक 12 बजे दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। आप इस लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं को आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट MI.COM या ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव देख सकते हैं। फ्लिपकार्ट में Redmi Go को पहले ही लिस्ट करा दिया गया है।

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट, एमआई को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से इस फोन को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शाओमी ने अपने इस स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में पेश किया था। उसके अनुसार अगर हम इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो कंपनी के इस स्मार्टफोन को €80 में पेश किया है। जो भारतीय रुपये में 6,513 रुपये बैठती है।

कंपनी के इस स्मार्टफोन को यूरोप में फरवरी से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने ब्लैक और ब्लू कलर फोन को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने इसे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) आउट ऑफ द बॉक्स पेश किया है। बता दें, यह शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड गो के साथ पेश किया गया है।

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने Redmi Go स्मार्टफोन को 5इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×720 pixels और एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। वहीं, फोन में Qualcomm Snapdragon 425 SoC के साथ Quad-core CPU दिया गया है। जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.4GHz है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरी सिम के इस्तेमाल के लिए कंपनी ने फोन में अलग हाइब्रिड स्लॉट की जगह है।

इसके अलावा इसमें 3,000mAh बैटरी दी गई है। जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने एंड्रॉयड गो को पेश किया है। Redmi Go के बैक में 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के लिए 5मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE इनेबल्ड ड्यू नैनो सिम स्लॉट, ब्लूटूथॉ, FM radio, microUSB port, GPS, Wi-Fi और 3.5mm ऑडियो सॉकेट जैसी काफी चीजें दी गई हैं। शाओमी कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कब उतारेगी। हालांकि इस कीमत के साथ शाओमी का Redmi Go भारतीय बाजार में चर्चा का विषय बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi's Redmi Go was being discussed for a long time. Today this phone will be launched in India. This phone is part of Android Go. Shawmi Company is going to launch this smartphone at an event that will be held at 12 o'clock in a few minutes from now onwards. Through this article you can see the launch event of this smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X