Home
News

Redmi K20 और Redmi K20 Pro आज एक बार फिर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

शाओमी कंपनी ने हाल ही में अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के पहले से इसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही थी और अब भी हो रही है। यूज़र्स इस स्मार्टफोन को जल्द से जल्द खरीदना चाहते हैं लेकिन अभी तक ओपन सेल में यह फोन उपलब्ध नहीं है। इस दो स्मार्टफोन का नाम Redmi K20 और Redmi K20 Pro है।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro आज एक बार फिर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

अगर आप शाओमी कंपनी का सबसे नया स्मार्टफोन Redmi K20 या Redmi K20 Pro खरीदना चाहते हैं तो आप आज 12 बजे से पहले फ्लिपकार्ट या mi.com पर चले जाए। आज दोपहर 12 बजे से इन दोनों प्लेटफॉर्म पर इन दोनों स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। अब चाहें तो आज इन दोनों या किसी एक स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

इन स्मार्टफोन के लिए मिलने वाले आज के कुछ खास ऑफर्स की बात करें तो अगर आप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करते हुए एक्सिस बैंक या एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi K20 की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 730 Soc दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 Pro में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 855 दिया गया है। इस फोन में हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट भी है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, GPS, NFC Support, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy the Redmi K20 or Redmi K20 Pro, then today you go to Flipkart or mi.com before 12 o'clock. Both of these smartphones will have a flash cell on both these platforms from 12 noon today. Now you can buy these two or any one of the smartphones today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X