Home
News

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की कुछ देर बाद होगी पहली बिक्री

शाओमी कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन को एक नई सीरीज के साथ पेश किया है। इस सीरीज का नाम Redmi K20 है। आज इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को पहली बार सेल में पेश किया जाएगा। आज इस स्मार्टफोन को पहली बार फ्लैश सेल के जरिए बिक्री में उपलब्ध कराया जा रहा है। आप अगर इस स्मार्टफोन को आज ही पहली बिक्री के दौरान खरीदना चाहते हैं तो आप 12 बजे से पहले फ्लिपकार्ट या mi.com पर चले जाएं।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की कुछ देर बाद होगी पहली बिक्री

Redmi K20 सीरीज की पहली बिक्री

आज पहली फ्लैश सेल में इस फोन का स्टॉक जल्दी खत्म हो सकता है इसलिए अगर आप आज ही इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं अभी तुरंत फ्लिपकार्ट या एमआई.कॉम पर जाएं और अपने फोन को सिलेक्ट करके पेमेंट डीटेल्स संबंधी सभी जानकारी को पहले से ही भर लें। 12 बजते ही जैसे ही वहां पर BUY NOW का ऑप्शन आएगा आप उसपर क्लिक करके अपने लिए फोन खरीद लेना।

ऐसा हम इसलिए कह रहें है क्योंकि आज इस फोन के यूनिट्स जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही खरीदने की सारी प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे तो आप आज ही इस फोन को आसानी से खरीद पाएंगे। आप आपको इस फोन पर आज पहली बिक्री पर मिलने वाले कुछ खास ऑफर्स के बारे में बताते हैं। इन दोनों फोन के सभी वेरिएंट को तीन अलग-अलग कलर कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर में पेश किया गया है।

डिस्काउंट और ऑफर्स

आज होने वाली पहली सेल में कुछ ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 1000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन को खरीदने पर यूज़र्स को Google Mini Home पर भी 50% का डिस्काउंट मिल सकता है। रेडमी ने इस ऑफर के लिए गूगल के इस प्रॉडक्ट के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से भी पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Redmi K20 का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। वहीं Redmi K20 Pro को भी दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,999 रुपए का है।

Redmi K20 की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 730 Soc दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 Pro में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 855 दिया गया है। इस फोन में हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट भी है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, GPS, NFC Support, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company has introduced its new smartphone with a new series. The name of this series is Redmi K20. Today, the two smartphones of the series Redmi K20 and Redmi K20 Pro will be introduced in the sale for the first time. Today this smartphone is being made available for sale for the first time through a flash sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X