Home
News

Redmi K20 Pro: पहली फ्लैश सेल में बनाया बिक्री का रिकॉर्ड

शाओमी कंपनी 28 मई को अपने घरेलू मार्केट यानि चीन में अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी समय से काफी चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही है। इस फोन कंपनी अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी कह रही है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की टैगलाइन किलर फ्लगैशिप स्मार्टफोन रखी है।

Redmi K20 Pro: पहली फ्लैश सेल में बनाया बिक्री का रिकॉर्ड

आज इस स्मार्टफोन को चीन में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि इस स्मार्टफोन की पहली सेल करीब एक घंटे 30 मिनट चली। इस दौरान कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 2 लाख यूनिट बेचे हैं। इसका मतलब है कि लोगों को ये स्मार्टफोन पसंद आ रहा है और लोग इसके लिए काफी आकर्षित भी हैं।

भारत में जल्द लॉन्च होगा फोन

आपको बता दें कि फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन ख़बर आ रही है जल्द ही इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। भारतीय यूज़र्स भी इस स्मार्टफोन के बारे में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन का इंतजार भारतीय यूज़र्स हमेशा करते हैं और इस बार कंपनी अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले है। इस वजह से यूजर्स शाओमी के इस स्मार्टफोन के लिए खासा उत्साहित हैं।

वहीं, Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2499 RMB (करीब 25,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2599 RMB (करीब 26,000 रुपये) है।

फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला है, जिसे 2799 RMB (करीब 28,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं फोन का लास्ट वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 2999 RMB (करीब 30,000 रुपये) है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 25,000 से 30,000 रुपए की करीब हो सकती है।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स पर अगर गौर करें तो इसमें में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की खास बात इसका फ्रंट कैमरा है, जो पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए फोन में सातवीं जेनेरेशन का इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पेश किया गया है।

Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। गेमिंग लवर्स के लिए फोन में 8 लेयर ग्रेफाइड कूलिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया गया है। स्मार्टफोन Game Turbo 2.0 को भी सपोर्ट करता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो Redmi K20 PRO स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 के साथ आता है। वहीं, फोन का सेकेंडरी कैमरा 8MP टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है और तीसरा कैमरा 13मेगापिक्सल के वाइड एंगल सेंसर के साथ पेश किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप मैकेनिज्म कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has issued a statement about the Redmi K20 Pro, claiming that the first sale of this smartphone lasted about one hour and 30 minutes. During this time, the company has sold 2 lakh units of this smartphone. This means that people like this smartphone and people are also attracted to it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X