Redmi K30 Pro: शाओमी का 5जी स्मार्टफोन अब जल्द ही होगा लॉन्च
शाओमी कंपनी हर वक्त किसी ना किसी नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में हमेशा रहती है। इस बार बारी Redmi K30 Pro की है। इस स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लिहाजा इस फोन के बारे में हर वक्त कोई ना कोई नई ख़बरें सामने आती रहती है।

इस बार ख़बर आ रही है कि शाओमी कंपनी के इस नए फोन यानि Redmi K30 Pro को अब 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है। शाओमी के दो फोन को ये सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें एक स्मार्टफोन Redmi K30 Pro है। आपको बता दें कि रेडमी के30 को दिसंबर 2019 को चीन में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के हाई वेरिएंट Redmi K30 Pro 5G को लॉन्च किया जाएगा।
Redmi K30 Pro के बारे में ख़बर
आपको बता दें कि Redmi K30 Pro को इस वजह से ही अब 3C सर्टिफिकेशन दिया गया है। आपको बता दें कि इस सर्टिफिकेशन का मतलब होता है कि अब फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। चीन की एक वेबसाइट ITHome ने दावा किया है कि शाओमी के आने वाले इस फोन Redmi K30 Pro 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। ITHome ने इस बात का भी दावा किया है कि यह फोन एक 5जी फोन होगा।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि 3C सर्टिफिकेशन साइट पर एक दिन पहले ही शाओमी के एक 33 वॉट के फास्ट चार्चर को भी देखा गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये वहीं चार्चर हो सकता है जो Redmi K30 Pro के साथ आने वाला है।
हालांकि आपको बता दें कि फिलहाल इस फोन के बारे में बहुत कम जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस के बारे में कोई लीक अभी तक सामने नहीं है हालांकि लीक्स का इंतजार तो सभी को है।
बहराल, इस फोन की एक तस्वीर लीक हुई है। इसके साथ-साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी कंपनी के आने वाले नए स्मार्टफोन Redmi K30 Pro में 4 कैमरों का सेटअप होगा। इसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। ये कैमरा Sony IMX686 सेंसर के साथ आएगा। आपको बता दें कि यहीं सेंसर Redmi K30 और Poco X2 में भी दिया गया है।
2 फ्रंट कैमरा होने की संभावना
रेडमी जनरल मैनेजर लू वीबिंग की मानें तो लॉन्च किए जाने वाले रेडमी के30 स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने वीबो पर दो टीज़र पोस्टर भी साझा किए थे जिनसे रेडमी के30 के बारे में अहम जानकारी मिली थी।
रेडमी के 30 प्रो के बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि गीकबेंच में लिस्टिंग किए गए इस स्मार्टफोन को देखकर किया गया है। इसके अलावा गीकबेंच के मुताबिक इस फोन में 8 जीबी रैम दिया जाएगा और ये एंड्रॉयड 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है लेकिन जानकारों का मानना है कि एंड्रॉयड 10 पर आधारिक MIUI 11 पर ही ये फोन चल सकता है।
इस फोन के लॉन्च तारीख के बारे में तो अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं साझा की गई है लेकिन इस बात का इशारा जरूर किया गया है कि इस फोन को इस साल यानि 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब इस फोन को मार्च 2020 तक में पेश कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








