Home
News

Redmi K30 Pro में होगा एक बेहद खास फीचर, पढ़ें और जानें कि कब होगा लॉन्च

Redmi K30 Pro को लॉन्च करने के लिए सभी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शाओमी के इस आने वाले नए स्मार्टफोन के बारे में बार-बार कोई ना कोई जानकारियां लीक हो रही है। हाल ही में गीकबेंच के जरिए इस फोन के कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला था।

Redmi K30 Pro में होगा एक बेहद खास फीचर, पढ़ें और जानें कि कब होगा लॉन्च

Redmi K30 Pro में 4 कैमरों का सेटअप

अब इस फोन की एक तस्वीर लीक हुई है। इसके साथ-साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी कंपनी के आने वाले नए स्मार्टफोन Redmi K30 Pro में 4 कैमरों का सेटअप होगा। इसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। ये कैमरा Sony IMX686 सेंसर के साथ आएगा। आपको बता दें कि यहीं सेंसर Redmi K30 और Poco X2 में भी दिया गया है।

रेडमी के 30 प्रो के बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि गीकबेंच में लिस्टिंग किए गए इस स्मार्टफोन को देखकर किया गया है। इसके अलावा गीकबेंच के मुताबिक इस फोन में 8 जीबी रैम दिया जाएगा और ये एंड्रॉयड 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है लेकिन जानकारों का मानना है कि एंड्रॉयड 10 पर आधारिक MIUI 11 पर ही ये फोन चल सकता है।

इस फोन के लॉन्च तारीख के बारे में तो अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं साझा की गई है लेकिन इस बात का इशारा जरूर किया गया है कि इस फोन को इस साल यानि 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब इस फोन को मार्च 2020 तक में पेश कर दिया जाएगा।

2 फ्रंट कैमरा होने की संभावना

रेडमी जनरल मैनेजर लू वीबिंग की मानें तो लॉन्च किए जाने वाले रेडमी के30 स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने वीबो पर दो टीज़र पोस्टर भी साझा किए थे जिनसे रेडमी के30 के बारे में अहम जानकारी मिली थी।

पेश किए गए पोस्टर में फोन का एक हिस्सा नज़र आ रहा है, जिससे पता लग रहा है कि कंपनी अपने फोन को डुअल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं, सितंबर में IFA 2019 के दौरान क्वालकॉम ने घोषणा की थी कि कंपनी अगले साल अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन को 5G चिप के साथ पेश करेगी। वहीं, अनुमान लगाया जा है कि शाओमी मीडियाटेक द्वारा बनाए 5जी सपोर्ट वाले चिप के साथ Redmi K30 को लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
All the preparations for launching the Redmi K30 Pro are almost complete. Some information about this upcoming new smartphone of Xiaomi is being leaked again and again. Recently, some possible specifications of this phone were revealed through Geekbench. Redmi K30 Pro will have 4 cameras setup. The first camera will be 64 megapixels. This camera will come with Sony IMX686 sensor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X