Redmi K30 Pro का एक नया टीज़र रिलीज, 4 बैक और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च
Redmi K30 Pro को अगले हफ्ते शाओमी कंपनी लॉन्च करने वाली है। इस फोन के बारे में पिछले कई महीनों से बहुत सारी बात सामने आ रही है। अब इस फोन का एक नया टीज़र रिलीज किया गया है। इस टीज़र को देखकर इस फोन के लॉन्चिंग का इंतजार आप और भी ज्यादा बेसब्री से करने लगेंगे।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि शाओमी का ये अगला स्मार्टफोन Redmi K30 Pro सफेद रंग का फोन होगा। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी देखा जा रहा है। इसका मतलब ये भी साफ हो गया है कि ये फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला है। इस फोन को चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
Redmi K30 Pro का डिजाइन
इस फोन का कलर इस फोन में वाइट कलर का दिख रहा है वहीं इसका बैक साइड ग्लास के डिजाइन का दिख रहा है। इसके अलावा इस फोन में देखा जा रहा है कि इसके साइड में एक लाल कलर का पॉवर बटन दिया हुआ है। इसके अलावा इस फोन के बैक साइड में कंपनी ने घुमावदार यानि सर्कुलर शेप में कैमरा सेटअप दिया है। वहीं इसके कैमरा सेटपअ में 4 कैमरा दिखा रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दे रही है।
4 कैमरों का सेटअप
Redmi K30 Pro में 4 कैमरों का सेटअप अब इस फोन की एक तस्वीर लीक हुई है। इसके साथ-साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी कंपनी के आने वाले नए स्मार्टफोन Redmi K30 Pro में 4 कैमरों का सेटअप होगा। इसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। ये कैमरा Sony IMX686 सेंसर के साथ आएगा। आपको बता दें कि यहीं सेंसर Redmi K30 और Poco X2 में भी दिया गया है।
प्रोसेसर और बेहद दमदार बैटरी
रेडमी के 30 प्रो के बारे में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि गीकबेंच में लिस्टिंग किए गए इस स्मार्टफोन को देखकर किया गया है। इसके अलावा गीकबेंच के मुताबिक इस फोन में 8 जीबी रैम दिया जाएगा और ये एंड्रॉयड 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है लेकिन जानकारों का मानना है कि एंड्रॉयड 10 पर आधारिक MIUI 11 पर ही ये फोन चल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








