Home
News

Redmi K50i 5G की सेल में जबरदस्त ऑफर, मिल रही है 6000 रुपये की खुली छूट

आज से अमेजन पर प्राइम डे सेल शुरू हो चुकी है जिसमें कई स्मार्टफोन पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें Redmi K50i 5G भी शामिल है जिसकी आज पहली सेल हैं और यह 6000 रुपये की खुली छूट पर उपलब्ध है। जी हां आपको बता दें कि Redmi K50i 5G जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 64 मेगापिक्सल के कैमरे के अलावा 5080mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। तो आइए एक नजर इसके सेल ऑफर पर डालते हैं।

Redmi K50i 5G की सेल में जबरदस्त ऑफर, मिल रही है 6000 रु की खुली छूट

Redmi K50i 5G की पहली सेल में मिल रही है 6000 रुपये की खुली छूट

दरअसल आपको बता दें कि रेडमी का यह मोबाइल फोन जिसकी आज पहली सेल है और इसको अभी आप 6000 रुपये यानी 19% की भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेज़न पर इसकी मूल कीमत 31999 रुपये हैं लेकिन 6000 रुपये के डिस्काउंट के बाद अभी इसको सिर्फ 25999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन इस प्राइम सेल के बाद इसकी कीमत 31999 ही रहेगी।

इसके अलावा इसके साथ कई बैंक ऑफर भी जिए जा रहे हैं जिसमें यदि आप SBI क्रेडिक कार्ड की मदद से इसको खरीदते हैं तो 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ICICI क्रेडिक कार्ड की मदद से इसको खरीदते हैं तो 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi K50i 5G के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K50i 5G डिस्प्ले: Redmi K50i 5G 6.6-इंच FHD + IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ 144Hz 7-स्टेज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। साथ ही फोन 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट द्वारा भी संचालित है।

Redmi K50i 5G की सेल में जबरदस्त ऑफर, मिल रही है 6000 रु की खुली छूट

Redmi K50i 5G का कैमरा: कैमरे की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। 16MP का फ्रंट कैमरा भी है।

फोन बॉक्स में चार्जर के साथ 5,080mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य विशेषताओं में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक IR ब्लास्टर शामिल है। Redmi K50i 5G तीन रंगों - क्विकसिल्वर, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है। यह Android 12-संचालित MIUI 13 के साथ भी आएगा और 2 साल का सिस्टम अपडेट और 3 साल का सुरक्षा अपडेट प्राप्त करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K50i 5G First Sale Started, Get Rs 6000 Discount
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X