Home
News

Redmi K50i 5G ने दी भारत में दस्तक , महज 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi K50i 5G : Xiaomi ने आज (20 जुलाई) को भारत में नया Redmi K50i 5G स्मार्टफोन सभी के सामने पेश किया । साथ हीआपको बता दें नया Redmi K50i 5G लगभग 3 साल बाद भारत में K-सीरीज का पहला स्मार्टफोन है।

Redmi K50i 5G ने दी भारत में दस्तक , महज 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

यह पहला Redmi डिवाइस है जो 12 5G बैंड से लैस है। यह मेडिटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट द्वारा संचालित है और 64MP प्राइमरी कैमरा को स्पोर्ट करता है। नए Redmi K50i 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट में पेश किए जाएंगे। तो बिना किसी देरी के जानते है Redmi K50i 5G में और क्या है खास....

Redmi K50i 5G स्पेक्स

- 6.6-इंच FHD+ LCD पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट
- मीडियाटेक डाइमेंशन 8100
- 5,080mAh बैटरी, 67W चार्जिंग
- 8GB तक रैम, 256GB स्टोरेज
- 64MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP सेल्फी स्नैपर
- Android 12-आधारित MIUI 13


Redmi K50i 5G: कीमत और उपलब्धता

Redmi K50i 5G दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा - 6GB + 128GB और 8GB + 256GB की कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 28,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री 23 जुलाई से Amazon India, Mi.com, Mi Home Stores आदि के माध्यम से शुरू होगी।

Redmi K50i 5G ने दी भारत में दस्तक , महज 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

लॉन्च ऑफर के तहत, Redmi India भी ICICI बैंक कार्ड उपयोगकर्ताओं और EMI खरीद के लिए Redmi K50i 5G पर 3,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। इसके अलावा, 2,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है, जो स्मार्टफोन की कीमत को प्रभावी रूप से 20,499 रुपये तक लाता है।

Redmi K50i 5G : डिस्प्ले

Redmi K50i 5G 6.6-इंच FHD + IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ 144Hz 7-स्टेज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। साथ ही फोन 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट द्वारा भी संचालित है।

Redmi K50i 5G : कैमरा

कैमरे की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। 16MP का फ्रंट कैमरा भी है।

Redmi K50i 5G ने दी भारत में दस्तक , महज 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi K50i 5G : बैटरी और कलर

फोन बॉक्स में चार्जर के साथ 5,080mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य विशेषताओं में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक IR ब्लास्टर शामिल है। Redmi K50i 5G तीन रंगों - क्विकसिल्वर, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है। यह Android 12-संचालित MIUI 13 के साथ भी आएगा और 2 साल का सिस्टम अपडेट और 3 साल का सुरक्षा अपडेट प्राप्त करेगा।

Redmi K50i 5G ने दी भारत में दस्तक , महज 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi K50i 5G : Xiaomi today (July 20) introduced the new Redmi K50i 5G smartphone in India. Also, let us tell you that the new Redmi K50i 5G is the first K-series smartphone in India after almost 3 years. This is the first Redmi device equipped with 12 5G bands. It is powered by the Mediatek Dimension 8100 chipset and sports a 64MP primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X