Redmi Note 10 की पहली बिक्री आज, इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ बिकेगा बजट स्मार्टफोन
Redmi Note 10 को आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए पेश किया गया है। आज 16 मार्च के दिन दोपहर 12 बजे से इस फोन की बिक्री शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को कंपनी ने लॉन्च किया था।

Redmi Note 10 की पहली बिक्री
इन तीनों में से फिलहाल Redmi Note 10 को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है।
इस फोन पर उपलब्ध ऑफर्स
इस फोन को Amazon और Mi.com के साथ-साथ Mi Home stores और तमाम ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। Amazon और mi.com इस फोन पर 500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं, लेकिन उसके लिए आपको फोन ICICI Bank Credit कार्ड के जरिए खरीदना होगा। इस फोन पर ईएमआई का भी ऑफर दिया जाएगा।
इस फोन का डिस्प्ले
Redmi Note 10 में कंपनी ने 6.43 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो कि एक सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पीक ब्राइटनेस 1000nits है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया हुआ है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।
Redmi Note 10 का प्रोसेसर
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट दिया हुआ है जो इस फोन के प्रोसेसर को Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ काफी शानदार बनाता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Redmi Note 10 के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 13 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi Note 10 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), और 3.5mm हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








