Home
News

मार्केट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है Redmi Note 10 Pro 5G स्नैपड्रैगन 750G के साथ

Redmi Note 10 सीरीज भारत में काफी हिट रही है। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi Note 10S सीरीज के तहत कुछ अन्य स्मार्टफोन निकालने की तैयारी में है। जी हाँ, अब, जल्द ही Redmi Note 10 Pro 5G मार्केट में आ सकता है।

मार्केट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है Redmi Note 10 Pro 5G स्नैपड्रैगन 750G के साथ

रेडमी नोट 10 प्रो 5जी

इस समय रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन है जो कि रियलमी डिवाइस पर रु॰ 20,000 में बिक रहा है। इस तरह कॉम्पीटीशन को जारी रखने के लिए, पॉपुलर चीनी ब्रांड रेडमी नोट 10 प्रो 5जी को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इससे पहले Redmi ने स्पेन में अपकमिंग स्मार्टफोन निकाले है, जिससे यह साबित होता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा।

बता दें कि इस मोबाइल के पोस्टर को टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा स्पॉट किया गया था, जो नए 5जी स्मार्टफोन की पुष्टि करते है। अगर इसके लुक की बात करें तो इसकी डिज़ाइन और विशेषताएं इसके 4जी के समान ही हैं। लेकिन इसमें 5जी सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट हो सकता है।

क्या Redmi Note 10 Pro 5G है सबसे सस्ता 5G फोन?

जैसा कि आपको बता दें कि Xiaomi के पास कई 5G स्मार्टफोन हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर Mi ब्रांडिंग के तहत हैं। हमने रेडमी नोट 5 प्रो मैक्स 5जी जैसे रेडमी के 5जी स्मार्टफोन देखे हैं। इन खबरों की मानें तो आगामी रेडमी नोट 10 प्रो 5जी भारतीय बाजार में आने के लिए सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन हो सकता है।

भारतीय मार्केटों में कई 5जी स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत 20,000/- रु॰ 25,000/- रु॰ के आसपास है। इसके अलावा Realme Narzo 30 Pro, Realme 8 5G आदि जैसे कुछ सस्ते 5G स्मार्टफोन भी हैं। साथ ही थोड़े ज्यादा बजट के साथ, वनप्लस नॉर्ड, सैमसंग गैलेक्सी एम 42, गैलेक्सी एफ 62 और अन्य 5जी फीचर्स जैसे फोन भी मार्केट में मिल सकते हैं।

मार्केट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है Redmi Note 10 Pro 5G स्नैपड्रैगन 750G के साथ
Photo Credit: Abhishek Yadav

वहीं दूसरी ओर, Redmi Note 10 Pro 5G भारतीय मार्केट में 5जी गतिशीलता को बदल सकता है। Redmi एक ऐसा ब्रांड है जो अपने किफायती दामों के टैग के लिए जाना जाता है जो बेहतरीन फीचर्स के साथ मोबाइल लेकर आता है। इस प्रकार 5G-रेडी फीचर्स के साथ, Redmi Note 10 Pro 5G आगे चलकर देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 10 series has been a hit in the country as it comes with attractive features at an affordable price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X