Home
News

Redmi Note 10 Pro की पहली बिक्री कब होगी, ₹1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स

Redmi Note 10 Pro को शाओमी कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन को खरीदने के लिए यूज़र्स बेताब हुए जा रहे हैं। अगर आप भी उन यूज़र्स में से एक हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस फोन कब और कैसे बेचा जाएगा।

Redmi Note 10 Pro की पहली बिक्री कब होगी, ₹1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स

इस फोन की पहली सेल

Redmi Note 10 Pro की बिक्री 17 मार्च को की जाएगी। 17 मार्च के दिन इस फोन को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि अभी भी इस फोन को खरीदने के लिए आपको 10 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। अब आप सोच रह होंगे कि इस फोन को पहली बार खरीदने पर क्या ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे।

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स

आपको बता दें कि इस फोन को कंपनी Amazon, Mi.com, Mi Home Stores के साथ-साथ सभी ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी बेचना शुरू करेगी। आप इनमें से किसी भी विकल्प के जरिए अपने लिए इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन पर 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट देने का फैसला किया है लेकिन उसके लिए यूज़र्स को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस तरीके से पेमेंट करने पर आपको ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने वाले जियो यूज़र्स को भी कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

इस फोन की कीमत

Redmi Note 10 Pro का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।

Redmi Note 10 Pro की डिस्प्ले काफी शानदार

Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले कंपनी ने दी है, जिसका रिफेश रेट 120Hz है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट के साथ-साथ HDR 10 का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया हुआ है।

इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि आंखों के लिए भी इस फोन की स्क्रीन नुकसानदेय नहीं होगी। इस फोन की डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटक्शन दिया है। Redmi Note 10 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Redmi Note 10 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो Samsung ISOCELL GW3 सेंसर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो सुपर मैक्रो लेंस के साथ आता है और यह 2x ज़ूम सपोर्ट करता है।

इसके अलावा इस फोन का तीसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), और 3.5mm हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि यह एक 5G फोन नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Xiaomi company has recently launched Redmi Note 10 Pro. Users are getting desperate to buy this phone. If you are also one of those users, then let us tell you when and how this phone will be sold.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X