Redmi Note 10 Pro Max की पहली बिक्री, क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं...?
Redmi Note 10 Pro Max के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं कि इस फोन को कब बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फोन को हाल ही में शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया है। शाओमी कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 10 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन को लॉन्च किया है और Redmi Note 10 Pro Max इस सीरीज का सबसे हाई वेरिएंट है।

Redmi Note 10 Pro Max की बिक्री
अब यूज़र्स इस फोन को खरीदने के लिए बेताब रहे हैं, आइए हम आपको बताते हैं कि इस फोन को बिक्री के लिए पहली बार कब पेश किया जाएगा और इस फोन की पहली बिक्री पर कंपनी क्या-क्या ऑफर दे रही है। इसके साथ-साथ हमारे इस विश्लेषण से आपको यह भी अंदाजा हो जाएगा कि आपको इस फोन को खरीदने के लिए अपने पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं।
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
आपको बता दें Redmi Note 10 Pro Max को 18 मार्च के दिन दोपहर 12 बजे से सेल में पेश किया जाएगा। इस फोन को अमेज़न, एमआई.कॉम और रिटेल आउटलेट्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी दिया जाएगा।
इस फोन की कीमत और कलर
Redmi Note 10 Pro Max का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपए है।
इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज़ रंग में लॉन्च किया है।
Redmi Note 10 Pro Max की डिस्प्ले
Redmi Note 10 Pro Max में कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले कंपनी ने दी है, जिसका रिफेश रेट 120Hz है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट के साथ-साथ HDR 10 का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया हुआ है। इस फोन का EVOL Design इसे बाकी फोन से काफी खास बनाता है।
डिस्प्ले की कुछ खास बात
इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि आंखों के लिए भी इस फोन की स्क्रीन नुकसानदेय नहीं होगी। इस फोन की डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटक्शन दिया है।
MIUI 12 के साथ वाला फोन
Redmi Note 10 Pro Max के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन का कैमरा सेटअप Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा सेटअप ही Redmi Note 10 Pro से अलग है। इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो Samsung HM2 सेंसर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
इसका तीसरा कैमरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, जो सुपर मैक्रो लेंस के साथ आता है। इनके अलावा इस फोन में एक चौथा कैमरा भी है जो 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi Note 10 Pro Max में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), और 3.5mm हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि यह एक 5G फोन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








