Redmi Note 10 का एक रिटेल बॉक्स हुआ लीक, जानिए डिस्प्ले और कैमरे की खूबियां
Redmi Note 10 सीरीज के फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इस फोन की एक कथित रिटेल बॉक्स की एक पिक्चर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लीक हुई है। इस बॉक्स के अगले हिस्से में फोन की पिक्चर दिखाई दे रही है और इस फोन के पिक्चर में Redmi Note 10 का अगला और पिछला दोनों हिस्सा दिखाई दे रहा है। इस फोन के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है कि फोन स्क्रीन के बीचों-बीच टॉप में एक पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया होगा।

इस फोन का रिटेल बॉक्स हुआ लीक
इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से की इमेज भी फोन के रिटेल बॉक्स में दिखाई दे रही है। इस फोन के पिछले हिस्से पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल एक सिलेंड्रिकल मॉड्यूर में है। इसमें 4 बैक कैमरे दिखाई दे रहे हैं। इस फोन का पहला बैक कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद की जा रही है।
इसके अलाव भी एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर कैमरा इस फोन में दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के पिक्चर में दिखाई दे रहा है कि फोन के पिछले हिस्से में एक फ्लैश लाइट एलईडी भी दिया गया है। इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए भी दी गई है। यह बॉक्स Redmi Note 10 का है। इसमें कंपनी फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले देने वाली है।
4 मार्च को होगा लॉन्च
आपको बता दें कि शाओमी कंपनी के इस नए फोन सीरीज को कंपनी 4 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के लिए यूज़र्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। शाओमी कंपनी ने पिछले कुछ सालों से कई शानदार स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है।
खासतौर पर रेडमी नोट सीरीज में लगातार एक के बाद एक कई शानदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करके कंपनी ने एक ऐसा माहौल बना दिया है कि यूज़र्स अगली नोट सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उसमें कुछ नया होने की उम्मीद करते हैं। इस वजह से ही यूज़र्स को भरोसा है कि शाओमी अपनी इस नए रेडमी नोट 10 सीरीज में कई खास फीचर्स यूज़र्स को देगी। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








